सीने में संक्रमण के उपचार के बाद जांच के लिए मुंबई के अस्पताल पहुंचे शरद पवार
नई दिल्ली, 12 नवंबर - राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) (राकांपा-शप) के प्रमुख शरद पवार सीने और श्वसन तंत्र में संक्रमण के उपचार के बाद आगे की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को मुंबई के एक अस्पताल पहुंचे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री (85) को सबसे पहले दो नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था और चार नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उसी दिन उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया और सात नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
एक सूत्र ने बताया, ‘‘पवार साहब सीने और श्वसन तंत्र में संक्रमण के इलाज के बाद आगे की जांच के लिए अस्पताल गए थे। सीने और श्वसन तंत्र में संक्रमण के कारण पिछले हफ्ते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’’

