श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड, 11 नवंबर - आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।रुद्रप्रयाग के DM विशाल मिश्रा ने बताया, "श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे और आज 11 नवंबर को कपाट बंद हो चुके हैं। 19 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने दर्शन किए हैं। कपाट को बंद करने के जो रीति-रिवाज हैं, वो आज सुबह 4 बजे से शुरू हो गए थे... अब कपाट बंद हो गए हैं और यहां से डोली को प्रस्थान किया जाएगा जो अब ऊखीमठ में ओंकारेश्वर मंदिर जाएगी।"
#श्री केदारनाथ धाम

