पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पुणे (महाराष्ट्र), 15 नवंबर- पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट की उड़ान भरने के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी के चलते पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस पुणे लाया गया, जहां इसकी सुरक्षित लैंडिंग हुई।
इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि 15 नवंबर 2026 को पुणे से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट 6E 623 उड़ान भरने के कुछ समय बाद तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट आई और पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गई।
प्रवक्ता के अनुसार, निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया। फिलहाल विमान की मरम्मत और जांच की जा रही है। आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद इसे दोबारा सेवा में शामिल किया जाएगा। वहीं, यात्रियों की यात्रा जारी रखने के लिए तत्काल एक वैकल्पिक विमान का इंतजाम किया गया है।
#पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

