यमुना किनारे स्थित छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
नई दिल्ली, 15 नवंबर - उत्तरी जिले में यमुना किनारे स्थित छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस पर जॉइंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (जॉइंट CP) मधुर वर्मा ने कहा, "यह उत्तरी जिले का सबसे बड़ा छठ घाट है। यहां प्रशासन द्वारा करीब 2 से 2.5 किलोमीटर का एरिया तैयार किया गया है। यहां फेंसिंग की गई है ताकि अगर कोई स्नान के दौरान पानी में आगे चला जाए तो वे बैरिकेडिंग पार न कर पाएं। यहां सुरक्षा की दृष्टि से मोटरबोट, डाइवर और लाइव जैकेट का इंतजाम किया गया है। यहां ड्रोन कैमरा से नजर रखी जा रही है... यहां रिज़र्व फोर्स की 2 कंपनियां तैनात रहेंगी।
#यमुना

