पूर्वी दिल्ली के कस्तूरबा नगर में भीषण हादसा: मकान की छत ढहने से 2 लोगों की मौ/त
नई दिल्ली, 17 नवंबर - पूर्वी दिल्ली के शाहदरा स्थित कस्तूरबा नगर इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई जिससे कई लोग मलबे के नीचे दब गए। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि रेस्क्यू टीम ने 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार सुबह अचानक तेज धमाके जैसी आवाज के साथ मकान की छत नीचे आ गिरी। हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। स्थानीय निवासियों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS), स्थानीय पुलिस और आपदा राहत दल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

