नागपुर में बड़ा हादसा: पेट्रोल पंप के पास यात्रियों से भरी निजी बस बनी आग का गोला

महाराष्ट्र, 17 नवंबर - महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सोमवार शाम एक भीषण हादसा होते-होते टल गया। नागपुर से मुल की ओर जा रही एक निजी यात्री बस में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर स्वाहा हो गई। हालांकि, चालक की तत्परता और यात्रियों की सूझबूझ से बस में सवार सभी 30 से 35 यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सोमवार शाम करीब 5:20 बजे उमरेड-नागपुर राजमार्ग पर चंपा गांव के पास हुई। 'अंजलि ट्रैवल्स' की निजी बस (पंजीकरण संख्या MH 12 KQ 1610) शाम लगभग 5:00 बजे नागपुर से मुल के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही उमरेड मार्ग पर चंपा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पहुँची, उसमें से अचानक आग की तेज लपटें और धुआँ उठने लगा।

#नागपुर
# बड़ा हादसा
# पेट्रोल पंप
# यात्रियों
# आग का गोला