फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़: हत्या के आरोपी देवेंद्र के पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद, 17 नवंबर - उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के एक आरोपी को गोली लगी है। सिरसागंज के सीओ चंचल त्यागी ने बताया, 15 नवंबर 2026 को हत्या का एक मामला दर्ज किया गया था। इस घटना में प्रदीप यादव नाम के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। 

आज मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी देवेंद्र भागने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस की टीमें गठित की गईं। स्थानीय पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी देवेंद्र के पैर में गोली लग गई। उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं।

#फिरोजाबाद
# पुलिस मुठभेड़
# हत्या
# आरोपी देवेंद्र