सोनिया गांधी की किताब आज दिल्ली में आधिकारिक तौर पर होगी लॉन्च
नई दिल्ली, 16 नवंबर- सोनिया गांधी की किताब "Belonging... A Journey of Love" आज दिल्ली में आधिकारिक तौर पर लॉन्च की जाएगी। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से होटल मौर्य में आयोजित होगा। कांग्रेस शासित राज्यों केरल, तेलंगाना और कर्नाटक के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन कर दिल्ली आने का निमंत्रण दिया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की सोनिया गांधी के साथ यह दूसरी मुलाकात होगी। इससे पहले जून में नीति आयोग की बैठक के लिए दिल्ली आने पर उनकी मुलाकात 10 जनपथ पर हुई थी।
सोनिया गांधी की यह किताब 10 नवंबर को रिलीज की गई थी। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गठबंधन के सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे।

