आज रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का होगा समापन

चमोली, 16 नवंबर - प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में आज 16 नवंबर को श्रद्धालुओं के लिए इस साल के दर्शन का आखिरी दिन है। रात 9 बजकर 37 मिनट पर शुभ मुहूर्त में भगवान बदरीविशाल मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही वर्ष 2026 की पवित्र चारधाम यात्रा का भी औपचारिक समापन हो जाएगा।  

#बदरीनाथ धाम
# कपाट
# चारधाम यात्रा
# समापन