कानपुर के अपार्टमेंट में आग लगने से 2 की मौ/त

कानपुर, 16 नवंबर - उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी गली धुएं के गुबार से भर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, अपार्टमेंट में फंसे करीब 20 से 25 लोगों को पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

#कानपुर
# अपार्टमेंट
# आग
# मौ/त