लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा पहुंचे अधिवक्ता
लखनऊ, 14 नवंबर - लखनऊ में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर आज वकीलों का प्रदर्शन तेज हो गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता कैसरबाग कोर्ट परिसर से पैदल मार्च करते हुए विधानसभा की ओर बढ़े। हजरतगंज चौराहे पर पहुंचने के बाद उन्होंने नारेबाजी की और पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेडिंग और लोहे की जाली को तोड़ दिया।
#WATCH | Uttar Pradesh | A clash broke out between the police and the lawyers protesting, demanding the implementation of Advocates (Protection) Bill https://t.co/80WrSQlbYS
— ANI (@ANI) November 14, 2026
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया था, लेकिन वकील अवरोध हटाकर आगे बढ़ते रहे। हालात को देखते हुए पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे रहे।

