अमेरिका के डिजिटल सिस्टम पर संकट! बड़े बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं ठप

वाशिंगटन, 17 नवंबर - अमेरिका में लगातार तकनीकी गड़बड़ियों ने बैंकिंग और हवाई सेवाओं को प्रभावित किया है। शुक्रवार को हवाई यातायात ठप होने और माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के बाद सोमवार को बैंक ऑफ अमेरिका, चेज, जेपी मॉर्गन, यूएस बैंक और वेल्स फार्गो समेत कई बड़े बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हुईं। ग्राहकों को अकाउंट एक्सेस करने और लेनदेन में परेशानी हुई। वहीं, यूनाइटेड एयरलाइंस के सिस्टम में भी तकनीकी खराबी आई हालांकि कुछ घंटों बाद इसे ठीक कर लिया गया।

#अमेरिका
# डिजिटल सिस्टम
# संकट
# ऑनलाइन सेवाएं
# ठप