थाईलैंड: फुकेट के एक रिजॉर्ट में लगी भीषण आग, 11 लोगों की मौत

फुकेट, 16 नवंबर- थाईलैंड के फुकेट में एक रिजॉर्ट में भीषण आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, आग सुबह करीब 3 बजे लगी और तेजी से आसपास की इमारतों में फैल गई।

थाई अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब 3:17 बजे एक ऐसी इमारत में लगी, जहां कार किराए पर देने का कारोबार किया जाता था। देखते ही देखते आग आसपास की इमारतों तक फैल गई। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

#थाईलैंड: फुकेट के एक रिजॉर्ट में लगी भीषण आग
# 11 लोगों की मौत