प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने पीएम मोदी से मुलाकात की

नई दिल्ली, 18 नवंबर - ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और राजकुमारी केट मिडलटन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात नई दिल्ली में हुई। दोनों तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। बुधवार को उनके दौरे का आखिरी दिन था।
 
विलियम और केट सोमवार को मुंबई पहुंचे थे। वे अर्थशॉट प्राइज के छठे सालाना पुरस्कार समारोह में शामिल होने आए थे। राजुकमार विलियम ने 2020 में इस पहल की शुरुआत की थी। इसका मकसद दुनिया की बड़ी पर्यावरणीय समस्याओं के नए और बेहतर समाधान तलाशना है। साथ ही ऐसे समाधानों पर काम करने वालों की मदद करना भी है।
 

#प्रिंस विलियम
# केट मिडलटन
# पीएम मोदी