अखिलेश यादव का  गोरखपुर में मेगा रोड शो


सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज गोरखपुर में मेगा रोड शो कर रहे हैं। पीडीए रथ पर सवार होकर अखिलेश यादव 20 किमी लंबा रोड शो करेंगे। गोरखपुर सीएम योगी आदित्यनाथ का गढ़ है। अखिलेश यादव समाजवादी पीडीए रथ पर सवार होकर रोड शो कर रहे हैं। इसके बाद चौरीचौरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। समाजवादी रथ सदर, ग्रामीण और चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में कभी कट्टा और बम बनते थे, उस प्रदेश में आज ब्रह्मोस मिसाइलें बन रही है। अंतर यही है। वे कट्टा और बम बनाते थे। सड़कों पर लूट-पाट करते थे। हम ब्रह्मोस मिसाइल बनाकर भारतीय सेना को आपूर्ति कर रहे हैं। जब भारतीय सेना ब्रह्मोस मिसाइल दागती है तो पाकिस्तान बाप-बाप कहकर चिल्ला उठता है।
 

#अखिलेश यादव