पुणे के टिंबर मार्केट में भीषण आग
*करीब 100 दुकानें प्रभावित, 150 से ज्यादा दमकलकर्मी और 50 टैंकर तैनात
पुणे के टिंबर मार्केट में आज तड़के करीब 2:05 बजे दुकानों में आग लग गई। पुणे अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी गणेश सोनूने ने बताया, “हमें रात 2:05 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद हमारे कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए ब्रिगेड कॉल घोषित किया गया। मौके पर 27 दमकल गाड़ियां और रेस्क्यू वैन, 50 से अधिक टैंकर और 150 से ज्यादा दमकलकर्मियों को तैनात किया गया।
स्थानीय लोगों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब 100 दुकानें आग से प्रभावित हुई हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। नुकसान का सही आकलन विस्तृत जांच के बाद ही किया जा सकेगा।”
#पुणे

