लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, मस्जिद में छिपा था कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड
जम्मू-कश्मीर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हुई मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट को मार गिराया है। लतीफ भट 11 नवंबर को कुलगाम के मीर बाजार के पास CRPF चौकी पर हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता था, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और CRPF की संयुक्त टीमों द्वारा चलाए गए इस एंटी-टेरर ऑपरेशन में इसे मार गिराया।
#लश्कर कमांडर लतीफ भट

