बहरीन में अमेरिकी रडार सिस्टम पर हमले से भड़का US, ईरान पर किया पलटवार

 

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य टकराव तेज हो गया है। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने होर्मुज में स्थित ईरान के केशम द्वीप पर मिसाइल लॉन्च साइट को निशाना बनाया है। यह कार्रवाई ईरान की ओर से बहरीन में अमेरिकी सैन्य रडार सिस्टम को निशाना बनाने के दावे के बाद की गई। इस बीच, ओमान और कतर दोनों देश युद्ध को और फैलने से रोकने के लिए कूटनीतिक प्रयासों में जुटे हैं। अमेरिकी सैन्य अधिकारी के मुताबिक, अमेरिकी हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के मिसाइल लॉन्च ठिकाने को निशाना बनाया गया। अधिकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई अमेरिकी सैनिकों और सैन्य ठिकानों पर ईरान की आक्रामक गतिविधियों के जवाब में की गई। हालांकि, ईरानी मीडिया ने एक अधिकारी के हवाले से दावा किया कि अमेरिकी हमले में किसी बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचा है।

#बहरीन