स्पाइसजेट के निदेशक मंडल ने 5,500 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

 

वित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के निदेशक मंडल ने बुधवार को कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत करने के लिए 5,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। स्पाइसजेट वित्तीय और परिचालन संबंधी कई चुनौतियों का सामना कर रही है। कंपनी ने बयान में कहा कि बुधवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में संभावित नए निवेशकों के साथ निवेश को लेकर चल रही बातचीत की जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, निदेशक मंडल ने कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत करने, परिचालन क्षमता बढ़ाने और एयरलाइन को फिर से पटरी पर लाने के लिए 5,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

#स्पाइसजेट