राजस्थान में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, फतेहपुर में 7.4 डिग्री पहुंचा पारा
राजस्थान में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे तेज होने लगा है. उत्तरी हवाओं से अगले 3-4 दिनों में तापमान 2-4 डिग्री गिर सकता है. शेखावाटी में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री तक पहुंच गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 18 नवंबर को जयपुर, सीकर, चूरू समेत राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम कैसा रहने वाला है.
#राजस्थान

