पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड ने दस्तक  दी


चंडीगढ़, 18 नवंबर - पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, फरीदकोट में मिनिमम टेम्परेचर 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो शिमला से भी कम है। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम टेम्परेचर है। पहली बार राज्य में पारा 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया है। बठिंडा में मिनिमम टेम्परेचर 8.4 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में टेम्परेचर 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो नॉर्मल से 3.5 डिग्री कम है।

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद वहां से चलने वाली ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों पर असर डालना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में पंजाब के एवरेज मिनिमम टेम्परेचर में 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। रात और सुबह के समय ठंड बढ़ रही है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से मौसम सूखा है। आज राज्य लेवल पर कोहरे की कोई चेतावनी नहीं है।

#पंजाब