CM मोहन यादव ने गांधीसागर में पम्पड स्टोरेज प्रोजेक्ट की एक इकाई का किया उद्घाटन 

नीमच, 18 नवंबर - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गांधीसागर में पम्पड स्टोरेज प्रोजेक्ट की एक इकाई का उद्घाटन किया और कैबिनेट मंत्रियों के साथ परियोजना स्थल का निरीक्षण किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "हमारा यह बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट जिसकी लगभग 2000 मेगावाट की बिजली की क्षमता है। राज्य को यह बड़ी सौगात मिली है और राज्य क्या, देश को मिली है क्योंकि मध्य प्रदेश की बिजली से देश के कई राज्यों में हम अपनी बिजली को निर्यात करते हैं... हमने यह विज्ञान का चमत्कार भी देखा और बिजली की आपूर्ति का एक नया प्रकार भी जिसमें ग्रीन एनर्जी बनेगी। मुझे संतोष है कि लगभग पौने बारह हजार करोड़ की यह परियोजना हमारे समय शुरू हुई और हमारे समय लोकार्पित हो रही है। 

#CM मोहन यादव
# गांधीसागर