दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: कश्मीरी गेट पुल पर फॉर्च्यूनर कार और ऑटो की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत
दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में युधिष्ठिर सेतु पर 17-18 नवंबर की दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके परिणामस्वरूप आठ लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान दो घायलों की मौत हो गई।पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में युधिष्ठिर सेतु पर एक फॉर्च्यूनर कार और ऑटो-रिक्शा की टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
#दिल्ली

