भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड के लंच तक चार विकेट पर 60 रन

 

भारत ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन बृहस्पतिवार को लंच तक न्यूजीलैंड के चार विकेट 60 रन तक झटककर मेजबान टीम को दबाव में ला दिया।

अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए। उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (00) और डेरिल मिचेल (01) को पवेलियन भेजा। अंशुल कंबोज ने डेवोन कॉनवे (04) को आउट किया जबकि आकाश दीप ने रचिन रविंद्र (15) का विकेट हासिल किया।

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बुमराह और कंबोज ने न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 12 रन कर दिया।

हेनरी निकोल्स (29) और रविंद्र ने इसके बाद पारी को संभालने की कोशिश की और 18.2 ओवर में टीम का स्कोर 50 रन तक पहुंचाया। हालांकि, आकाश दीप ने अगले ओवर में इस साझेदारी को तोड़ दिया। बुमराह ने लंच से ठीक पहले मिचेल को आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया।

#भारत