हर प्रोग्राम के बाद हम अपने इस शहर को साफ भी करें: रेखा गुप्ता
दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "बात केवल मुनक नहर की नहीं है, बात पूरी दिल्ली की है, हमारी यमुना मां की है, शहर के स्वच्छता की है, शहर को हरा भरा बनाने की है। जब दिल्ली हमारी है, तो ये हम सबकी जिम्मेदारी है। जब हम आस्था के त्यौहार मनाते हैं, शानदार तरीके से अपनी संस्कृति परंपराओं को निभाते हैं, तो ये हमारी ही जिम्मेदारी है कि हर कार्यक्रम के बाद, हर प्रोग्राम के बाद हम अपने इस शहर को साफ भी करें।"
#रेखा गुप्ता

