पटियाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर पर बना पुल ढहा
पटियाला, 19 नवंबर - पटियाला-संगरूर नेशनल हाईवे से एक बड़े हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। भाखड़ा नहर पर बना एक प्रमुख पुल अचानक ढह जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है और मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पुल गिरते ही आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। पुल ढहने के कारण पटियाला और संगरूर के बीच सड़क संपर्क टूट गया है।
#पटियाला-संगरूर
# नेशनल हाईवे
# बड़ा हादसा
# भाखड़ा नहर
# पुल ढहा

