हिंसा की आग में झुलस रहा बांग्लादेश, मोहम्मद यूनुस के घर में आगजनी
बांग्लादेश एक बार फिर राजनीतिक हिंसा और आगजनी की चपेट में आ गया है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी अवामी लीग के बुलाए गए 'लॉकडाउन' से ठीक पहले देशभर में भारी बवाल मच गया है। राजधानी ढाका में कई देसी बमों के धमाके हुए। पिछले दो दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों- सिलहट, राजशाही, बारीसाल और फरीदपुर में यूनुस के 'ग्रामीण बैंक' की कई शाखाओं में भी आगजनी की गई है। चटगांव के पांचलाइस इलाके में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया।
#हिंसा

