बिसलेरी के पानी में ऐसा क्या मिला कि केस चलाने की दी गई मंजूरी
नई दिल्ली, 23 नवंबर - भारत में बोतलबंद पानी बेचने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, एक दिन पहले ही भारत में खाने-पीने की चीजों के सुरक्षा मानक जांचने और तय करने वाली संस्था- भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने प्रयोगशाला में किए गए परीक्षणों में बिसलेरी के पैकेज्ड पेयजल का नमूना 'असुरक्षित' पाया। इसके बाद एफएसएसएआई ने कंपनी के खिलाफ कानूनी मुकदमा (अभियोजन) चलाने की औपचारिक मंजूरी दे दी।
#बिसलेरी
# पानी

