सम्मानजनक निमंत्रण और गर्मजोशी से स्वागत के लिए PM मोदी का दिल से धन्यवाद- नेपाल के PM बालेंद्र शाह

नई दिल्ली, 23 नवंबर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस बयान के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

बालेंद्र शाह ने कहा, "मैं इस सम्मानजनक निमंत्रण और गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल से धन्यवाद करता हूं। आपसी सम्मान, विश्वास और अटूट सद्भावना नेपाल-भारत संबंधों की नींव हैं। इस अनूठे रिश्ते के केंद्र में दोनों देशों के लोग हैं।"

उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के संबंध हिमालय की तरह अटल और समुद्र की तरह विशाल हैं। दोनों देशों के बीच इतनी गहरी निकटता है कि इसे शब्दों में पूरी तरह बयां करना मुश्किल है।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि एक भरोसेमंद पड़ोसी के रूप में भारत प्राकृतिक आपदाओं और कठिन समय में हमेशा सबसे पहले मदद के लिए आगे आया है। इसके लिए उन्होंने भारत सरकार का दिल से धन्यवाद किया।

#सम्मानजनक निमंत्रण और गर्मजोशी से स्वागत के लिए PM मोदी का दिल से धन्यवाद- नेपाल के PM बालेंद्र शाह