एंटी-ड्रोन गन की ऑनलाइन लिस्टिंग पर कार्रवाई: कंपनी को 10 लाख रुपये जुर्माना
नई दिल्ली, 22 नवंबर - केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने एयरवन रोबोटिक्स प्राइवेट लिमिटेड पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंडियामार्ट पर "एंटी-ड्रोन गन VKSP03-PRO" को सूचीबद्ध करने और विज्ञापन देने के लिए लगाया गया है। कंपनी ने अनिवार्य प्रकटीकरण और नियामक अनुमतियों के बिना यह कार्य किया था। सीसीपीए ने इसे उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार प्रथा बताया है।
#एंटी-ड्रोन गन की ऑनलाइन लिस्टिंग पर कार्रवाई: कंपनी को 10 लाख रुपये जुर्माना

