ज्ञानी हरप्रीत सिंह साथियों समेत हिरासत में
नई दिल्ली, 20 नवंबर- दिल्ली पुलिस ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह को उनके साथियों समेत हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के संसद की ओर मार्च के दौरान की।
जानकारी के अनुसार, शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) की ओर से गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब से संसद तक मार्च निकाला जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया।
#ज्ञानी हरप्रीत सिंह साथियों समेत हिरासत में

