उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन

लखनऊ, 20 नवंबर - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज निधन हो गया। वह 91 साल की थीं और लंबे समय से बीमार थीं। पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में सुबह 11 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उस समय घर पर योगी के भाई महेंद्र और उनका परिवार मौजूद था।

SSP सर्वेश पवार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर किया जा सकता है। सावित्री देवी के निधन के समय योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में सशक्त युवा, खुशहाल उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

#उत्तर प्रदेश