समाजवादी पार्टी ने जनता को हमेशा दगा दिया है:योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कल समाजवादी पार्टी का एक रोड शो था और एक नाबालिग लड़के को उन्होंने अपने रोड शो का शिकार बना दिया। सपा गुंडागर्दी की पर्याय है, सपा अराजकता की पर्याय है, दंगों की पर्याय है, कर्फ्यू की पर्याय है, हर माफिया उनका सगा है और जनता को इन्होंने हमेशा दगा दिया है, इन्होंने हमेशा जनता के साथ धोखा किया है, उनका शोषण किया है...जैसे कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही ये गुंडे और माफिया भी सीधे नहीं हो सकते जबतक कि उनको डंडे के बल पर सीधा नहीं किया गया और हमारी सरकार वही कर रही है...कल जिन गुंडों ने सड़कों पर अराजकता फैलाई है, हमने प्रशासन से उन पर कार्रवाई करने के लिए कहा है...हमने उत्तर प्रदेश की सड़कों को अराजकता पैदा करने के लिए नहीं बनाया है...अगर किसी ने फिर से माफियागिरी दिखाने का प्रयास किया, तो उस माफिया को मिट्टी में मिलाने में भी देर नहीं लगेगी..."

