21 नवंबर को लुधियाना के चौड़ा बाजार से इंसाफ मार्च का आगाज़ करेंगे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग
लुधियाना, 18 नवंबर - लुधियाना में आज पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने 21 नवंबर से पूरे पंजाब में इंसाफ मार्च शुरू करने का ऐलान किया।
राजा वड़िंग ने बताया कि इस मार्च की शुरुआत लुधियाना के हलका सेंट्रल स्थित चौड़ा बाजार से की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव तक पूरे पंजाब में इस इंसाफ मार्च को निकाला जाएगा।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की साइकिल यात्रा में शामिल नहीं होने के सवाल पर भी राजा वड़िंग ने अपनी प्रतिक्रिया दी और इस मामले में अपना पक्ष रखा।
#अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

