दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर

 

दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के बाहर इस सप्ताह की शुरुआत में एक व्यक्ति की हत्या में कथित रूप से शामिल कुख्यात बदमाश नसीम दुर्रानी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दिल्ली पुलिस और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मारा गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दुर्रानी का नाम 16 नवंबर को हुई समीर की हत्या के मामले की जांच के दौरान सामने आया था। समीर की उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में विधायक कपिल मिश्रा के कैंप कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जांच अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों ने समीर पर कथित तौर पर करीब 16 गोलियां चलाई थीं।

#और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गैंगस्टर