प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज हो रहा रवाना

अटारी बॉर्डर (अमृतसर), 22 नवंबर (साहिब सिंह)- श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान में स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए जाने वाला सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज रवाना हो रहा है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही अटारी बॉर्डर पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

#प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज हो रहा रवाना