चुनाव के लिए तैयारी

पंजाब और कुछ अन्य राज्यों में चुनाव नज़दीक आने से चुनाव आयोग द्वारा तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। विगत लम्बी अवधि से प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का सिलसिला चल रहा था, संबंधित अधिकारियों ने इसे उचित ढंग से सफल बनाने की ओर बहुत ध्यान दिया है। लगातार इस प्रक्रिया की समीक्षा भी की जाती रही है। मतदाता सूची तैयार होने के बाद संबंधित पार्टियों को इसके प्रारूप भी दिए गए थे ताकि उनसे एतराज़ लिए जा सकें। चुनावों के दृष्टिगत एक बार फिर इस संबंध में सभी पोलिंग बूथों पर 22 नवम्बर को पंजाब भर में विशेष शिविर लगाए जाने का प्रबंध किया जा रहा है, ताकि मतदाता अपनी वोट संबंधी शिकायतें दूर करवा सकें और अपनी वोट की पड़ताल भी कर सकें।
यह भी कि जो मतदाता इस वर्ष 1 जनवरी तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, वह आगामी रूप से फार्म 6 भर कर अपनी वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पिछले महीनों के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौरान जिन मतदाताओं के नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल होने से रह गए हैं, वह भी नए सिरे से फार्म 6 भर कर पुन: अपना वोट बनवा सकते हैं। चाहे फार्म 6 नए मतदाताओं के लिए होता है, परन्तु चुनाव आयोग ने कहा है कि यदि पुराने वोट बनने से रह गए मतदाता भी यह फार्म भरते हैं तो उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं होगी। 4, जनवरी, 2027 तक प्रत्येक पक्ष से पूर्ण मतदाता सूची प्रकाशित होंगी। इसके साथ-साथ आगामी दिनों में बन रहे चुनावी माहौल के दृष्टिगत सुरक्षा के पक्ष से भी तैयारियां किए जाने की ज़रूरत है। इस संदर्भ में ही विगत दिवस पंजाब पुलिस, पड़ोसी राज्यों के पुलिस अधिकारियों और मुख्य चुनाव आयुक्त आनिंदिता मित्रा के बीच हुई बैठक को देखा जा सकता है। आगामी रूप से कदम उठाए जा रहे हैं ताकि कोई अनचाहे तत्व इस कार्य में रुकावट न डाल सकें। इसके साथ-साथ अन्य संवेदनशील मुद्दों संबंधी भी अधिक सतर्क रहने की ज़रूरत होगी। इस बैठक में यह भी विचार किया गया कि चुनाव को सफल बनाने के लिए अंतर्राज्यीय संयुक्त रणनीति बनाई जानी भी बेहद ज़रूरी है। चुनावी तैयारियों में इस बात की ओर ध्यान देने की ज़रूरत होगी, कि हथियारों और नशीले पदार्थों के तस्कर और अन्य असामाजिक तत्व इस स्थिति का कोई नाजायज़ लाभ न ले सकें। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के बीच एक-दूसरे के विरुद्ध जिस प्रकार का माहौल बन रहा है, उससे भी कई तरह के टकराव पैदा होने की आशंका दिखाई देती है। इस संबंध में चुनाव आयोग, राजनीतिक पार्टियां और प्रशासन को भी आपस में लगातार बैठकें करके माहौल को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रभावशाली कदम उठाने की ज़रूरत होगी।
यह तभी सम्भव हो सकेगा यदि चुनाव आयोग निष्पक्षता से चुनाव करवाने के लिए सभी पक्षों को अपने विश्वास में लेकर आने वाले समय में आगामी तौर पर ही कोई अच्छी योजनाबंदी करने में सफल हो सके। प्रशासन को भी इस माहौल में बेहद सुचेत रूप में संतुलन बना कर रखने की ज़रूरत होगी। चुनावों को सही ढंग से सफल बनाना, जहां सभी का फज़र् बनता है, वहीं इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को भी अधिक मज़बूती मिलेगी।


—बरजिन्दर सिंह हमदर्द

#चुनाव के लिए तैयारी