तेरा सिंह चन्न की याद में हुआ प्रभावशाली समारोह
15 नवम्बर, 2026 दिन रविवार को तेरा सिंह चन्न की याद में पंजाब कला भवन परिसर में मनाया गया ‘तेरा सिंह चन्न साहित्य, कला सांस्कृतिक मेला’ यादगार रहा। पंजाबी लेखक सभा (रजि.) चंडीगढ़ द्वारा यह समारोह पंजाब कला भवन में सभा के संस्थापक स्वर्गीय तेरा सिंह चन्न की याद को समर्पित सिर्फ एक मेला ही नहीं था, अपितु इसमें उनके साहित्यिक एवं संगठनात्मक योगदान पर चर्चा भी की गई। गत वर्ष की तरह ही इस समय प्रसिद्ध विचारक गुरनाम कंवर और पंजाबी रंगमंच के तथा फिल्म अभिनेता मलकीत रौनी को ‘तेरा सिंह चन्न यादगारी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। तेरा सिंह चन्न परिवार के सहयोग से दिए गए इन सम्मानों में फुलकारी, सम्मान चिन्ह, सम्मान पत्र और 11 हज़ार रुपये की राशि शामिल है।
समारोह में हरप्रीत कौर और हरिंदरजीत हर ने चन्न जी के गीत सुनाकर समारोह की शुरुआत की। स्वागती शब्दों में सभा के अध्यक्ष दीपक शर्मा चनारथल ने कहा कि पंजाबी लेखक सभा स्वर्गीय तेरा सिंह चन्न के पदचिन्हों पर चल कर निरन्तर नई बुलंदियां छू रही है। महासचिव भूपिंदर सिंह मलिक ने कहा कि यह मेला चन्न जी की सेवाओं को साहित्यिक और सांस्कृतिक श्रद्धांजलि भेंट करने का उचित माध्यम है।
इस अवसर पर पंजाबी लेखक सभा की गत एक वर्ष की साहित्यिक गतिविधियों एवं उपलब्धियों को दर्शाती एक पुस्तिका अध्यक्ष मंडल द्वारा जारी की गई जिसमें गुलज़ार सिंह संधू, पंजाब कला परिषद के चेयरमैन स्वर्णजीत सवी, मलकीत रौनी, फिल्म अभिनेता बी. एन. शर्मा, गुरनाम कंवर, तेरा सिंह चन्न के बेटे मंदीप सिंह, जीवे पंजाब संस्था कनाडा के संचालक भूपिंदर मल्ली, दीपक शर्मा चनारथल और भूपिंदर सिंह मलिक शामिल थे। इस अवसर पर डॉ. दविंदर महिंद्रू के उपन्यास ‘नहीं जाना चाहीदा सी तैनूं’ डॉ. सतिंदर सिंह बेदी के काव्य संग्रह ‘यादां दे परछावें’ और मनिंदरजीत कौर पूरण के काव्य संग्रह ‘एहसास दा सफर’ का विमोचन किया गया।
गुरनाम कंवर को दिया गया सम्मान पत्र प्रसिद्ध लेखिका डॉ. गुरमिंदर सिद्धू और मलकीत रौनी का सम्मान पत्र सभा के सचिव सुखविंदर सिंह सिद्धू ने पढ़ा। दोनों शख्सियतों को सम्मानित करते समय अध्यक्ष मंडल के अलावा चन्न परिवार की ओर से दिलदार सिंह, डॉ. अमीर सुल्ताना, ममता, निताशा, अमरजीत कौर, सरघी और अन्य सदस्य मौजूद थे। बलविंदर सिंह उत्तम के सहयोग से श्रोता सम्मान हरमिंदर सिंह कालड़ा और वरिंदर सिंह चट्ठा को दिए गए, जिसमें फुलकारी, सम्मान चिन्ह और 5100 रुपये की राशि शामिल है।
1982 में तेरा सिंह चन्न के समय से ही पंजाबी लेखक सभा का निरन्तर साथ दे रहे प्रसिद्ध साहित्यकार डा. अवतार सिंह पतंग तथा प्रसिद्ध कवयित्री राजेन्द्र कौर को भी फुलकारी एवं सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया। इस समारोह को डा. अवतार सिंह पतंग के अतिरिक्त मलकीत सिंह रौनी, स्वर्णजीत सवी, भुपेन्द्र मल्ली तथा लेख के लेखक द्वारा भी सम्बोधित किया गया। लोक कलाकार बलकार सिद्धू की टीम ने झूमर और लुड्डी के साथ बहुत ही अनूठे ढंग से समां बांधा।
इस समारोह में भारी संख्या में कला, साहित्य और संस्कृति प्रेमियों ने भाग लिया, जिनमें दीपक मनमोहन सिंह, जंग बहादुर गोयल, कैप्टन नरिंदर सिंह, दर्शन बुट्टर, बंत सिंह बराड़, गुरदीप गुल, प्रेम विज, के.के. शारदा, विजय कपूर, रेखा मित्तल, राजिंदर कौर सराओ, कंवलजीत कौर ढिल्लों, सुरिंदर बांसल, नरिंदर लगिया, अमराव सिंह गिल, नीलम गोयल, दविंदर दमन, जसवंत दमन, अमरजीत कौर, जगदीप नूरानी, सरबजीत सिंह पड्डा, चरणजीत बाठ, हरभजन कौर ढिल्लों, डॉ. बलदेव सिंह खैरा, रमाकांत, चंद्र मोहन, राजिंदर गर्ग, सीमा गुप्ता, हरचनर सिंह संधू, महिंदर सिंह संधू, मंदीप बख्शी, अमरदीप बख्शी, हरबंस सोढ़ी, बलविंदर जम्मू, वीना जम्मू, बलबीर सिंह जंडू, राजिंदर कौर सरां, प्रहलाद सिंह, पूनम सिंह, रति कांत सिंह, अनु शर्मा, राज रानी, उषा कंवर, सुनीता रानी, गुरदेव पाल, डा. जसपाल सिंह, कर्मजीत कौर, कुलवंत कौर, कुलदीप कौर, अजायब औजला के नाम उल्लेखनीय हैं।



