मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं : योगी आदित्यनाथ
अयोध्या: अयोध्या से जनकपुर धाम तक सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन सेवा के उद्घाटन के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने भारतीय रेलवे की इस सेवा के माध्यम से इन दो पवित्र तीर्थ स्थलों को आपस में जोड़ा है...अयोध्या और मिथिला की संस्कृतियों का पावन और पौराणिक मिलन आज अयोध्या धाम और जनकपुर धाम के बीच में 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' के माध्यम से पुनर्जीवित हो रहा है...इस रेल सेवा के शुरू होने से नेपाल के श्रद्धालु सीधे राम लला के दर्शन करने के लिए आ सकेंगे और भारत के श्रद्धालु जनकपुर धाम में माता जानकी के दर्शन कर सकेंगे..."
#योगी आदित्यनाथ

