मुजफ्फरपुर में छात्रा से छेड़खानी और उसके पुरुष मित्र की पिटाई के आरोप में तीन गिरफ्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़खानी करने और उसके पुरुष मित्र की पिटाई करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह घटना जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के काशीरामपुर तटबंध पर हुई। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला प्रकाश में आया।मुजफ्फरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अलय वत्स ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कुछ युवक एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार करते और उसके साथ मौजूद लड़के की पिटाई करते दिखाई दे रहे थे। सत्यापन के दौरान पता चला कि यह घटना काशीरामपुर तटबंध पर हुई थी।''
#मुजफ्फरपुर

