गैंगस्टरों पर वार अभियान के 306वें दिन पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 581 छापेमारी में 243 गिरफ्तार
चंडीगढ़, 23 नवंबर- पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ मिलकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीजीपी कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 'गैंगस्टरों पर वार' अभियान के 306वें दिन पुलिस ने राज्यभर में 581 छापेमारी की और 243 लोगों को गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई के दौरान 2 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि 5 हथियार बरामद किए गए।
पुलिस के मुताबिक, इस अभियान के तहत अब तक कुल 86,060 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए लगातार रणनीतिक कार्रवाई जारी रहेगी।
#गैंगस्टरों पर वार अभियान के 306वें दिन पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई
# 581 छापेमारी में 243 गिरफ्तार

