नवी मुंबई में खाद्य तेल बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग

मुंबई, 23 नवंबर - नवी मुंबई के वाशी इलाके में खाद्य तेल बनाने वाली एक फैक्टरी में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख सचिन कदम ने बताया कि सेक्टर-18 में भूखंड संख्या 38 पर स्थित फैक्टरी में रात करीब साढ़े दस बजे आग लग गई जिसके बाद नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) ने अपने सभी पांच दमकल केंद्रों से दमकल वाहन मौके पर भेजे और पड़ोसी नगर निकायों से भी मदद मांगी। उन्होंने बताया कि आग बुझाने का अभियान पूरी रात जारी रहा और सुबह सात बजे तक आग पर करीब 95 प्रतिशत तक काबू पा लिया गया। 

#नवी मुंबई
# खाद्य तेल
# फैक्टरी
# भीषण आग