होर्मुज में 2 सुपरटैंकरों में जोरदार धमाका, ईरान ने नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप

ईरान, 23 नवंबर - ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 'अनधिकृत' रास्तों से गुजर रहे दो सुपरटैंकर्स में जोर का धमाका हुआ है। आईआरजीसी के अनुसार, ये दोनों नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। वहीं ईरानी नौसेना ने बताया कि जिन तेल टैंकरों ने ईरानी नौसेना बलों के निर्देशों का पालन नहीं किया उन्हें ओमान के अल-घनम द्वीप के उत्तर में और होर्मुज के पूर्व में रोक दिया गया।

#होर्मुज
# सुपरटैंकरों
# जोरदार धमाका