एक्सप्लेनर: पहले माइक्रोसॉफ्ट, फिर उड़ानें और अब बैंक सेवाएं ठप

वॉशिंगटन, डी.सी. - अमेरिका में नवंबर का महीना काफी हलचल भरा रहा है। फिर चाहे सियासी पहलू की बात हो, उद्योग जगत से जुड़े मुद्दे हों या आम नागरिकों से जुड़ी व्यवस्था हो। पूरे देश में स्थितियां संवेदनशील बनी हुई हैं। ताजा मामला अमेरिका में बैंकिंग सेक्टर की सेवाओं के ठप होने का है, जिसका असर आम नागरिकों पर पड़ा है। यह एक हफ्ते के अंदर तीसरी ऐसी घटना रही है, जिसने आम नागरिकों पर असर डाला है। जहां पहली घटना अमेरिका की प्रमुख टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप होने से जुड़ी रही तो वहीं दूसरी घटना इस देश में उड़ान सेवाओं के प्रभावित होने की थी, जिसके चलते हजारों यात्रियों का सफर प्रभावित हुआ। 

नागरिकों के मामले से जुड़ी तीन सेवाओं के एक के बाद एक प्रभावित होने के बाद यह चर्चाएं तेज हैं कि क्या अमेरिका को किसी बड़े साइबर हमले का शिकार बनाने की कोशिश हो रही है या यह महज इत्तेफाक है।
 

#माइक्रोसॉफ्ट
# उड़ानें