यमन में हवाई और ड्रोन हमलों से मची तबाही, 5 की मौ/त, 18 घायल

यमन, 23 नवंबर - यमन में रविवार को हुए सिलसिलेवार हवाई और ड्रोन हमलों ने एक बार फिर हालात को बेहद चिंताजनक बना दिया है। अलग-अलग इलाकों में हुए इन हमलों में कम से कम पांच लोगों की जान चली गई और 18 अन्य लोग घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों और स्थानीय मीडिया के अनुसार, संघर्ष के तेज होने से आम लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।

हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना में एक तेल कंपनी के ठिकाने पर हवाई हमला हुआ। हूती समर्थित अल-मसीरा टीवी के मुताबिक, इस हमले में 6 लोग घायल हुए हैं और संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि राजधानी के कई हिस्सों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं और लड़ाकू विमानों ने अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाया।

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी ताइज प्रांत में हुए हवाई हमलों में साबिर अल-मवादिम और जबल हबाशी जिलों के रिहायशी मकानों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन के अल-बुरैका जिले के एक रिहायशी इलाके पर हूती ड्रोन से हमला किया गया। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 3 लोगों की मौत हुई और 7 अन्य लोग घायल हो गए।

#यमन में हवाई और ड्रोन हमलों से मची तबाही
# 5 की मौ/त
# 18 घायल