महाराष्ट्र: भारी बारिश से नवी मुंबई और ठाणे में जलभराव, लोगों को हो रही परेशानी

नवी मुंबई, ठाणे (महाराष्ट्र)  ,15 जुलाई - महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। वहीं भारी बारिश होने से नवी मुंबई और  ठाणे में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे यातायात और सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
इस लगातार बारिश का असर शहर की यातायात और परिवहन सेवाओं पर साफ दिख रहा है। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। वहीं, एयर ट्रैफिक पर भी बारिश का असर पड़ा है। इंडिगो एयरलाइंस ने बयान जारी कर बताया कि भारी बारिश के कारण उनकी कुछ उड़ानों के शेड्यूल में अस्थायी व्यवधान आया है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

#महाराष्ट्र
# भारी बारिश
# नवी मुंबई