दिल्ली में लुढ़का पारा तो यूपी-बिहार में छाया घना कोहरा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

 

नई दिल्ली, 25 नवंबर - देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान का असर दक्षिण के राज्यों में अब तक देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए दक्षिण भारत के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और कुछ मैदानी हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों में सर्दी और कोहरे का सितम लगातार देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 25 नवंबर के लिए देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

25 नवंबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने के साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

#दिल्ली