मुझे दिल्ली हवाई अड्डे पर लंदन जाने से रोका गया : सौरव दास
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सह-संयोजक सौरव दास ने आरोप लगाया कि उन्हें ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया। सौरव को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में 'कॉकरोच आंदोलन' पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था। दास ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट में कहा कि उन्हें रात एक बजे लंदन जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन जांच के दौरान रोक दिया गया। दास ने कहा, ''मोदी सरकार ने कायरतापूर्ण रवैया अपनाते हुए मुझे दिल्ली हवाई अड्डे पर लंदन जाने से रोक दिया। मुझे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देना था।'
#सौरव दास

