गोधरा ट्रेन अग्निकांड: न्यायालय ने स्वास्थ्य कारणों से दोषी की सजा निलंबित की
नई दिल्ली, 23 नवंबर - उच्चतम न्यायालय ने 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी करार दिये गए एक व्यक्ति की आजीवन कारावास की सजा सोमवार को स्वास्थ्य कारणों से निलंबित कर दी। न्यायमूर्ति एम. एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने दोषी इरफान सिराज पाड़ा की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। याचिकाकर्ता की स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए, उसके वकील ने कहा कि पाड़ा 18 वर्षों से जेल में है। गुजरात सरकार के वकील ने याचिका का विरोध नहीं किया।
#गोधरा ट्रेन अग्निकांड

