फ्लोरिडा में भारी बारिश के बाद भीषण बाढ़, करीब 500 लोगों को किया गया रेस्क्यू
फ्लोरिडा के अधिकारियों ने बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को बचाने के लिए लगभग 500 बचाव अभियान चलाए हैं। गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने बताया कि सेंट जॉन्स नदी के किनारे अभी भी भारी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, और मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस सप्ताह कुछ इलाकों में जलस्तर और बढ़ सकता है।
डेसेंटिस के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी फ्लोरिडा के कुछ हिस्सों में पिछले एक सप्ताह के दौरान 15 से 20 इंच तक बारिश हुई है।
#फ्लोरिडा

